कहो ना 2
बातों में तुम किसी की मत आना
अपनी राह अपने लिए मत बनाना
वो राह ही क्या जो सिर्फ अपने लिए हो
अपनी राह पर चले कोई राही भी हो ।
राह है कठिन और कंठ अभी अवरूद्ध है
कहना है कुछ तो पर जूंबा खामोश है
क्या कुछ होश है या सिर्फ चलने का जोश है
सबकुछ ठीक है या मन पर किसी का जोर है ।
कहना भी कह रहा कह ना
यानि कि जो है जल्द कहना
पल का मौन जन्मभर का हो ही जाता
इस पल में तुम अपना संपूर्ण कहो ना ।
आने वाला कल तो कल आयेगा
तुम अपनी बात आज कहो ना
मैं जो तुमसे कहना चाहूं
तुम काश वो कहो ना ।
