कहो ना 1
आने वाला कल तो कल आयेगा
तुम अपनी बात आज कहो ना
मैं जो तुमसे कहना चाहूं
तुम काश वो कहो ना ।
हम दोनों है आज यहां
कल न जाने हम होंगे कहां
मन के कौने में बैठे मौन को
आज सामने उजागर कर दो ना
मौन रहना मौत के समान ना हो जाए
मौन में क्षोभ कोई छिपा ना रह जाए
कमियों को दूर करना वाजिब ही तो है
यूं आंखों में नमी कभी भी आने दो ना ।
मेरे सामने तुम्हारी आंखें कुछ कह रही है
जो जूबां पर है उसे खुलकर कहो ना
ना कहना तो ना सही पर कहना तो सही
तुम्हैं मेरे दिल में रहना है क्या यह बात सही ।
