मैं आदि हूँ अनंत हूँ 

मैं कट गई पतंग हूँ

डूबी हुई पतवार हूँ

मैं आज की पुकार हूँ 

मैं दब गया समाज हूँ

मैं सत्य की आवाज हूँ- २


घायल हुआ शरीर हूँ 

लूटा हुआ फकीर हूँ

मैं राम की जुबान हूँ

अल्लाह की कुरान हूँ

धोखे के छेद से 

डूबता हुआ जहाज हूँ 

मैं सत्य की आवाज हूँ -२


मै भविष्य की उड़ान हूँ

तुम्हारी पहचान हूँ

मैं सुदर्शन चक्र हूँ 

धर्म मे भी अग्र हूँ

अर्जुन का बाण हूँ 

पितामह के प्राण हूँ

द्रोपदी की लाज हूँ 

मैं सत्य की आवाज हूँ -२


    <~ बाबू प्रेम अमर