जब जब ये सावन आए

मन मे उठे हिलोरे -३


तन प्रेम मगन हो झूमे ,लगे पुरवाई के झोंके 

जियरा मे आग लगावें ,बदरा से आई बूंदे

मन पुलकित हो तन सिहर उठे

जब याद तुम्हारी आए 

मन मे फिर उठे हिलोरे 

जब जब ये सावन आए ।


बारिश की फुहारों से फिर , सोंधी सी खुशबू आए

बागों मे झूले पड गए , अपनी धुन मे पक्षी गाए 

बसंत सुहानी फूलो कि रवानी 

हाथों मे मेहदी की लाली छाये

मन मे फिर उठे हिलोरे

जब जब ये सावन आए ।


देख कलाई भाई ,मन ही मन अकुलाए

माँ का मन हर्षाये ,ब्याही बेटी घर आए

मेढक बोले फिर मोर नचे

चातक स्वाती की रट को लगाए

मन में फिर उठे हिलोरे

जब जब ये सावन आए ।.

    <~ बाबू प्रेम अमर