गौरैया ने चोंच दबाया
धान का एक बीज
थी भूख से बेहाल बेचारी
पर बच्चों के प्रेम की मारी ।
उड़ने को न जान बची थी
यही सोच परेशान खड़ी थी ।
कृषक जो बैठा था धान के ढेर में
चोरी न करले कोई इस फेर मे ।
जिसने धान को बोया काटा
द्रवित हो उठा हृदय भी उसका ।
उसकी जब ऐसी हालत देखी
बिखेर दिए धान एक मुट्ठी।
कुछ बच्चों के मुंह में डाली
कुछ से अपनी भूख मिटा ली ।
जीवन दाता है हर एक कृषक
मेहनत इतनी करता भरसक।
रात और दिन गुजारे जब खेत
तब है भरता सबका पेट।
( बाबूप्रेम अमर )

