Kavishala
Contests
Plus
Log in / Sign up
Home
Profile
Home
Profile
1 min
794.9K
उलझे धागे
Babita Bhandari
Aug 5, 2020
Share as image
Download
उलझे धागे
जाने कुछ
गुम हुआ-सा यूँ लगता है
हमारे *हम* का *ह*
गुमसुम हुआ-सा यूँ लगता है
बचपन की शरारतों का आईना
धुंधला हुआ-सा यूँ लगता है
हँसी के फव्वारों पर सूखा
छाया हुआ-सा यूँ लगता है
हमारे घर की दीवारों पर लग आया
दीमक-सा यूँ लगता है
राखी की डोरियों का वायदा
भुलाया-सा यूँ लगता है
रौनकों के शहर में
तन्हाइयों की परछाई का
साया-सा यूँ लगता है
मेरे शब्दों की नुमाइश में
पैग़ाम गहराया-सा यूँ लगता है
हर मुश्किल में हम साथ खड़े थे
आज अलगाव छाया-सा यूँ लगता है
मन की ये परतें उधेड़ कर तो देखो
घाव सहलाया-सा यूँ लगता है
डूब रही अनजान इस भंवर में
मेरे दोनों हाथों का सहारा
बिछुड़ाया-सा यूँ लगता है
अपनेपन के उलझे धागों को
सुलझा कर तो देखो
हमारी हार पर ज़माना
मुस्कुराया सा यूँ लगता है
वर्णिका…
oetry
Join WhatsApp Community
Daily literature, poetry & stories
Read more
Earn more
Learn more
Write