सूरज जो हर रोज़ निकलता है लेकिन
देखने वाला उसे अपने नज़रिए से देखता है
घर की बालकनी में बैठा हुआ जोड़ा
सूरज में ज़िंदगी की खूबसूरती को देखता है
स्कूल के लिए भागता हुआ बच्चा
एक नटखट जोशीला दिन देखता है
गर्मी की धूप में पसीने से भीगता मजदूर
उस सूरज में तपती मेहनत को देखता है
अस्पताल के कमरे में खामोश बैठा कोई
वापस घर लौटने की उम्मीद देखता है
कहीं कोई सूरज की रौशनी में अपनी किस्मत
तो कहीं कोई अपनी लाचारी को देखता है
कहीं कोई ढलते सूरज के साथ अंत देखता है
तो कहीं कोई इसे एक नई शुरुवात देखता है