ग़ज़ल

मेरे पास जीने का सिर्फ़ एक ही फ़न है

वो जो मेरा फ़न है वो अकेला पन है


इतने क़रीब आ गए हो तुम लगता है

जुदा होना है तो हो जा वो तेरा मन है


ख़्वाहिश-ए-तमन्ना कहां रख के सो जाऊं

तैयार कफ़न कीजे दिल में सब दफ़न है


मैं किए जा रहा हूं हंगामा इतना क्यों

मेरे अंदर भी झांक ले कितना सूनापन है


हंसकर ज़लील करते हो और कहते हो

ये तो अपनों का प्यार है यही बड़प्पन है


सबको यहां वहां दिखाई दे खुदा करे

भानु मुझ में कोइ हुनर नहीं पागलपन है