तुम जो कह दो अगर जान दे दूंगा में,

जान क्या चीज़ है जान के वास्ते।

जान लो जाने जाना मोहब्बत मेरी,

जान कुर्बान है जान के वास्ते।।


जान को जानकर जान कहता हूं में,

जान की जान में जान रहता हूं में।

हम तो दे देंगे जान जान के रास्ते,

जान क्या चीज़ है जान के वास्ते।।


जानता हूं बहुत यार नाजुक हो तुम,

यार तुम से है हम और हम से हो तुम।

जान रखना मेरी जान को आश्ते,

जान क्या चीज़ है जान के वास्ते।।


मेरे दिल से दुआ क्या कहूं मैं इसे,

भानु नैना ना भींगे कभी अश्क से।

फूल खिले जाये जाएं तू जिस रास्ते,

जान क्या चीज़ है जान के वास्ते।।

लेखक -