वो रूठ गयी, मैं टूट गया कुछ लम्हा हम से छूट गया। जिस शाख से सीखी थी हमने मोहब्बत, वो शाख भी पेड़ से टूट गया।   कुछ हम भी उलझन में थे, कुछ वो भी उलझन में थे। रिश्तों की इस उलझन में कोई अपना हमसे दूर गया   जिस धागे से हमने सीखी थी रिश्तों की भाषा , हाँ अब वो धागा भी थककर टूट गया।   कुछ ख्वाब हमारे टूटे,,कुछ ख्वाब तुम्हारे टूटे, सपनों की इस दुनिया के सारे भ्रम भी टूट गए     जिस फूल से सीखी थी हमने अपनेपन की परिभाषा वो फूल भी अब टूट गया     आंख में आँसू भर के, वो बोले जाते जाते, अब प्यार तुम्हारा तुमसे सदा के लिए रूठ गया   अब प्यार तुम्हारा तुमसे सदा के लिए रूठ गया।