मेरे अज़ीज़ मुझे सीने से लगाता क्यूँ नहीं  हूँ बुरा तो कोई मुझे ये बतलाता क्यूँ नहीं खुशामदें बंद करदो तुम वक़्त की करना  वक़्त सही हैं तो वक़्त पर आता क्यूँ नहीं तूने ही तो छीनी है कई घरों की मसर्रतें  परवरदिगार ये क़ज़ा मर जाता क्यूँ नहीं मेरे बड़े मुझे सिर्फ बोसा ही क्यों है देते दुआ के वास्ते कोई हाथ उठता क्यूँ नहीं रातों में 'अज़ीन' दिल भी अब ये कहता है  कोई आता क्यूँ नहीं अब मनाता क्यूँ नहीं मसर्रतें - खुशियाँ क़ज़ा - मौत