न मंज़िल मिली ना ही रस्ता मिला है।

मगर हर क़दम पर तजुर्बा मिला है।

जो महफ़िल में हँसता हुआ दिख रहा था,

वो तन्हाइयों में बिखरता मिला है।

ज़माने की रौनक़ में देखा है चलकर,

जिसे देखिए, वो अकेला मिला है।

जो सहता रहा चुपके-चुपके ज़फ़ाएँ,

वो अपनी ही नज़रों में सच्चा मिला है।

सराहा है महफ़िल ने झूठी हँसी को,

मगर आँसुओं को तमाशा मिला है।

झुकाया था सर जिसके आगे हमेशा,

वही अपने क़द से भी छोटा मिला है।

जिसे साफ़ हम उम्र भर कर रहे थे,

वो शीशा नहीं, मेरा चेहरा मिला है।

~ Azhar Sabri ~