हसरतों को ज़मीन - ए - आसमां कर लिया,

इंतज़ार - ए- यार सुबह से शाम कर लिया....

ढल गया सूरज अधूरी ख्वाहिशें लेकर,

चांद ने सितारों का इंतजाम कर लिया.....

तेरी मेरी कहानी कुछ बढ़ती आगे तलक,

दिल ने ख़ुद को सावधान कर लिया....

सुकूं मिलता है अंधेरों में रहकर,

रोशनी से जो कत्ल - ए - आम कर लिया ...

हसरतों को ज़मीन - ए - आसमान कर लिया,

इंतज़ार - ए- यार सुबह से शाम कर लिया ।।।

आज़ाद रघुबीर सिंह