"पुनर्जागरण "


कृषकों तुम संघर्ष करो

अपना अस्तित्व बचाने को

एक चिंगारी ही काफ़ी है

सत्ता का क्रूर मिटाने को ।

सौदागर की राजनीति का

बहुत खिलौना बन बैठे

कर्ज में डूबे, भूखे रह

षडयंत्रो का है शिकार बनें ।

मत भूलो सत्ताधीशों तुमने

कृषकों के खून पसीने की

मेहनत को ललकारा है

शोषित कृषकों की हाय ने

शासन को युद्ध के लिए पुकारा है ।

कर्मक्षेत्र के इस रण में हम

हम ईंट से ईंट बजा देंगे

भूखी सोयेंगी सरकारें

हम ऐसी अलख जगा देगें ।।

~आयुषी मिश्रा 'शिखा '