अपनी खुशी के लिए, किसको किसको सर पे बिठा
रहे हैं हम.
खुद को खुद से ही उठा रहे हैं हम।
किसी के सलीके सिखाने से, हम बदलेंगे
थोड़ी
खुद को खुद से ही सजा रहे हैं हम।
असान हमको समझने की, गलती ना हो आपसे
जिंदगी को जीना सीखा रहे हैं हम।
हमारा सच से वास्ता ही कब रहा
खुद को खुद से मिटा रहे हैं हम।
जान जाने का डर हमको, नहीं नहीं
रोज किश्तों में मारे जा रहे है हम।
पागल ये जहा, हमको पागल ना करदे.
इसीलिए अपने घर से बाहर नहीं जा रहे हैं हम।
खुद से हस्ते हैं, खुद से मुस्कराते हैं
लगता है कहीं खोए जा रहे हैं हम।


