ये जिंदगी है, एतबार ना कीजिए 

एक ही गुज़ारिश, हमसे प्यार ना कीजिए।। 


किश्तों में जोड़े लम्हों में, हो गर दर्द तो 

अब आप इन लम्हों को यादगार ना कीजिए।। 


दरमियाँ कुछ भी बाकी हो तो मिटा देना आप 

ये गलतियां बार बार ना कीजिए।। 


अच्छी थी बातें आपकी, ये कहानी कभी और 

अब अपनी बातों से हमको, बेजा़र ना कीजिए।।