गिनती करुँ अपने गुन की, अपनी लम्बी परछाई देख के।
चीखता हूँ नींद में, मेरे सपनो के दरमियाँ खाई देख के।।
आधे की चाह पुर्ण से ज्यादा, समझा मैं अंक ढाई देख के।
गगन सा भार मेरे माथे पे,नोचता हूँ बाल अपने नाई देख के।।
सोचता हूँ सागर पी जाऊँ, आया ये बल पीछे भाई देख के।
फिसलता हूँ ख्वाबो की बारिश में, हँसी आ गई अपनी नरमाई देख के।।
अंजुली से मैं पानी चखूँ, वो समझे बड़ा हमारी "टाई" देख के।
धुल हटी ना किताबों से, सिर झुका मेरा पथ में साईं देख के।।
नहाया ना मैं महिनो से, खुश होता हूँ कमरों की सफाई देख के।
रास्ता ना मंजिल का, उठ चला मैं! मंजिल तक लोचन की सीधाई देख के।।
क्या मज़ा होगा मंजिल का, सोचता हूँ ये उसकी अंगड़ाई देख के।
तोड़े धागे सभी ने हमसे, पत्थर से मेरी आशनाई देख के।।
