ढलता सूरज

प्रतीक है प्रेम करते हुए समाज में

आश्रय का,

जब असहिष्णु समाज बर्दाश्त नहीं कर पाता

प्रेम करते हुए दो व्यक्तियों को

तब उनको आश्रय देता है ढलता सूरज।