ये बात सच हैं कि तुमसे कभी दूर नहीं रह सकता मैं

चाह कर भी कभी तुझे नज़रंदाज़ नहीं कर सकता मैं
तुझसे प्यार है ये बात से इन्कार नहीं कर सकता मैं
आंखों की चमक तेरी, मेरी खुशियों का समंदर है
अपने खुशियों से कभी बगावत नहीं कर सकता मैं

ये बात सच हैं कि तुमसे कभी दूर नहीं रह सकता मैं

तेरे एक नज़र से ही मैं आबाद हो जाता हूँ
एक आवारा परिंदा से एक परिपक्व इंसान बन जाता हूँ
तेरे होने से हर एक सफर मेरा आसान हो जाता है
तेरे आहट से इस बेजुबान में जान आ जाता है

ये बात सच हैं कि तुमसे कभी दूर नहीं रह सकता मैं

मेरे जिंदगी की हर खुशियों की मुस्कान हो तुम
मेरे सारे मुसीबतों को रोकने का ढाल हो तुम
ख़्वाब मेरे सारे मुकम्मल तुमसे हैं
मेरे हर एक सांसों पर मौजूदगी तुम्हारी हैं

ये बात सच हैं कि तुमसे कभी दूर नहीं रह सकता मैं

चाहत इतनी की तुम्हारी अदाओं पर किताब लिख दूँ मैं
तुम्हारे हर एक साँस पर मोहब्बत बेपनाह लिख दूँ मैं
मेरे अंदर मुझसे ज्यादा तू ही तू बेहिसाब हैं
तुम्हारे बदन की खुशबू को अपने गीतों में बेशुमार लिख दूँ मैं

ये बात सच हैं कि तुमसे कभी दूर नहीं रह सकता मैं
ये बात सच हैं कि तुमसे कभी दूर नहीं रह सकता मैं