तेरे हाथ में कमान है तू सोच समझकर कर प्रहार कर
तू राह में आते सारे चुनौतियों पर वार कर
तू मंजिलों तक पहुँचने का सफर तो आरम्भ कर
तू योग्यता से भरी जहाँ में कुछ ऐसा कमाल कर
तू अपना एक राह चुन उसमे अपना अव्वल नाम कर
हर एक तानो को अपने दिल में समेट कर
गुस्से को संभाल कर अपने जीत से हिसाब कर
डगर से मत भटक तू लक्ष्य पर ही ध्यान कर
खुद पर विश्वास रख और हर मुश्किलों को आसान कर
प्यासा बन तू विजय का और दम ले झंडे गाड़ कर

