हाँ थोड़ा मतलबी हो रहा हूँ मैं

अब दुसरो को खुशी ना दे कर खुद को खुश रखने का

 प्रयास कर रहा हूँ मैं


हाँ थोड़ा मतलबी हो रहा हूँ मैं


जब अच्छे थे तो कोई कीमत नही थी

अब अपने अच्छाई को ढकने की कोशिश कर रहा हूँ मैं

हाँ थोड़ा मतलबी हो रहा हूँ मैं


अपने अपमानों का बदला खामोशी से लेना सिख रहा हूँ मैं

हाँ थोड़ा मतलबी हो रहा हूँ मैं


बेमतलब की बातों को अनसुना करना सीख रहा हूँ मैं

हाँ थोड़ा मतलबी हो रहा हूँ मैं


अपनी जिंदगी से लड़ाई को खुद तक सीमित रखने का कोशिश कर रहा हूँ मैं

हाँ थोड़ा मतलबी हो रहा हूँ मैं


लोगों की महफिलों से दूर अब खुद के नाम हर शाम कर रहा हूँ मैं

हाँ थोड़ा मतलबी हो रहा हूँ मैं


अपने अच्छे-बुरे जज़्बातों को शब्दों का आकार दे कर लिख रहा हूँ मैं

हाँ थोड़ा मतलबी हो रहा हूँ मैं


झूठों की बस्ती से दूर अब सच का आईना बन रहा हूँ मैं

हाँ थोड़ा मतलबी हो रहा हूँ मैं


नकली मुखोटे वालों से दूर अपनी असली पहचान बना रहा हूँ मैं

हाँ थोड़ा मतलबी हो रहा हूँ मैं


हाँ थोड़ा मतलबी हो रहा हूँ मैं।