एक अर्शे बाद वो आज नजर आईं
थोड़ी बदली बदली सी वो नजर आईं
गुमशुम अकेली बैठी खुद में खोईं
आंखें थोड़ी थकी उसकी नजर आईं
वो बेपरवाह अल्हड़ सी लड़की जिसको
फ़िक्र नहीं रहती थी किसी बात की
आज उसके चेहरे पर सीकन नजर आईं
मस्ती जिसके रगों में दौड़ता था हर वक्त
उसमे एक जिम्मेदार लड़की आज नजर आईं
छोटी छोटी बातों में दुसरो की मदद लेने वाली
अपनी पहचान बनाने की लगन उसमें आज नजर आईं
वो ड्रामा वो अदाकारी सब को पीछे छोड़
आज वो मेहनत की लिबास में नजर आईं
थोड़ा परीश्रम जरूरी है सुकून पाने के लिए
उसकी आज की झलक में ये बात नजर आईं
एक अर्शे बाद वो आज नजर आईं
थोड़ी बदली बदली सी वो नजर आईं

