तुम क्या जानो एक प्याली चाय की कीमत क्या होती हैं

अदरक इलायची तुलसी से बनी देसी हकीम होती हैं चाय

नींदों को भगाने का असरदार उम्मीद होती हैं चाय

अंदर की सुस्ती मिटाने की तरकीब होती हैं चाय

हमारे लिए सभी तरलों से ऊपर की अमृत होती हैं चाय

कभी ना छूटने वाली उम्र भर की आदत होती हैं चाय

सुबह का पहली प्यार और आधी रात की चाहत होती हैं चाय

परीक्षा में पास होने की आखिरी आस होती हैं चाय

वर्षा ऋतु भी इस बिन अधूरी है इतनी खास होती हैं चाय

मोहब्बत से ऊपर की गयी पहली दीवानगी होती हैं चाय

आधी रात की बकैती खत्म करने की कहानी होती हैं चाय

दुख में भी साथ देने की एकलौती आवाज़ होती हैं चाय

दिमाग की बत्ती जलाने की एकलौती जज़्बात होती हैं चाय

इश्क़ में मदहोश खुमारियों की उबाल होती हैं चाय

अपने लबों से एक घूट पी कर देखो कितनी बवाल होती हैं चाय