चलो एक सफर पर चलते हैं
इस सफर का नाम मोहब्बत रखते हैं
होंगे दो राही जिनमे
और उनकी मंजिल एक होगी
होगी बातें तमाम बताने को
कुछ मेरी और कुछ उनकी होगी
कुछ सवाल उनके और कुछ सवाल मेरे पूछे जाएँगे
हम एक दूसरे के यूँही धीरे धीरे करीब आते जाएँगे
उनके पसंद को फिर अपना पसंद बनाया जाएगा
और उनके नापसंद आदतों को दिल से निकाला जाएगा
फिर दो चाय की प्याली में इश्क़ का शक्कर घोलेंगे
खुले आसमान के तले जब उनके साथ बैठेंगे
उनके लबों को छूकर चाय कैसे पानी-पानी होती हैं
कैसे उनके अदा के झटके कातिलाना होती है सब चीज़ हम निहारेंगे
शर्माएंगे जरूर मेरे आँखें मगर उनके आँखों में देखना जरूर हैं
ये वक़्त फिर नही आएगा ये ठान कर उन्हें दिल-ए-जज्बात बताना जरूर हैं
उनकी होगी मंजूरी तो हम साथ में ही आगे बढ़ेंगे
अपनी दोस्ती के घी में मोहब्बत के दीपक जलाएंगे
इस सफर को एक नया आयाम तक पहुंचाएंगे
दो अलग अलग रास्तों को एक मंजिल से मिलवाएंगे
उनके मेरे रिश्ते को कुछ यूं बेहतर बनाएंगे
कि अपने दिल मे ही अब खुद का चाँद बसाएंगे
