संताप नहीं करना मन में
हा इस पल सब अंधेरा है
धीरज धर थोड़ा देखो तुम
फिर एक नया सवेरा है
जो सजग मार्ग अपनाओगे
कैसे कठोर कहलाओगे
इक क्षण में न विजय होगी
जीवन रूपी इस रण में
संताप नहीं करना मन में
यूं सजग नहीं ये राह होगी
तू लक्ष्य तक तो पहुंचेगा
तेरे मन में जो चाह होगी
दृढ़ निश्चय से सब कुछ होगा
तू भ्रमित नहीं हो जाना
जीवन रूपी इस वन में
संताप नहीं करना मन में

