मन कर रहा विलाप है

अवसर जो आए द्वार पर

उसको व्यर्थ ही छोड़ना

स्वयं में निहित एक पाप है ||


उस गर्जना में चेतना

करती स्मरण बार- बार

की लक्ष्य को है भेदना

ना विरह ना अनुराग में

ना हृदय के कोई आग में

चलना है बस एक ओर

लक्ष्य की ही राग में ||


कर स्वयं का ही विपर्यय

एक नई ऊर्जा वास हो

क्षितिज तक भी पहुंचेंगे

जब स्वयं में दृढ़ विश्वास हो||