धरा लहू से सींच दूं
अपने प्राण भी मैं त्याग दूं।।
मातृभूमि का विषय हो जब
मैं देशभक्ति राग लूं ।।
न दिखाऊं मैं सहानुभूति
न दिखाऊं मैं संवेदना ।।
मनन हूं मैं कर रहा
जो लक्ष्य को है भेदना।।
करूं भ्रमण हृदय में मैं
कि क्या मेरा स्वरूप है ।।
जो भीतर भी गया तो देखा
कि कितनी दौड़ - धूप है।।
अब कर रहा प्रण ये मैं
अपनी तय गति ही पाऊंगा।।
एकाग्र कर हृदय अपना
अपने लक्ष्य को ही जाऊंगा।।

