सच कहूं तो ये सिलसिला,
अरसों से है जो चल रहा।
इसमें उलझकर क्या मिला?
जो उलझ गए, तो रह गए।
जो मंजिल न मिली हमको,
सब के सब यही कह गए।
तसव्वुर करता है हर कोई,
मुकम्मल सब से होता नहीं।
जो मंजिल को सिर्फ चाहे,
वो मुसाफ़िर कभी खोता नहीं।
ख़्वाबों में उड़ान सभी भरते हैं,
असल ज़िंदगी में इम्तेहान बाकी है।
अभी छोटा सा मंजर दिखाया है तूने,
तेरे लिए पूरा आसमान बाकी है। ✨
