हम तो सीधे सलोने थे

तेरे खातिर खिलौने थे

हुआ जब खेल वो पूरा

खिलौने थे खिलौने थे


तेरा हँसना तेरा रोना

तेरा कहना तेरा होना

वो झूठी बात थी जाना

जो मैंने आज है जाना


तेरे खातिर तेरी बातें

तेरे सपने संजोने थे

हम तो सीधे सलोने थे

तेरे खातिर खिलौने थे|

~आयुष कुमार कृष्ण✍️