आओ करवा लीजिए
दीवार है
टांग दो पूरे बदन पर
पर्चियां,
पर्चियां, जिनपर गुदे
संकेत हैं
उन लुटेरों के उन्ही
लोभी जनों के
लूटते आए जो अबतक
हैं हमें
भीत पर कुछ भी नहीं
अब लेसते
लेस देते हैं
समूचे जिस्म पर
क्या करें
हम सिर्फ़ इक दीवार हैं
टांग कर जो घूमती हैं
पर्चियां..
वस्त्र और लत्तो में
कितना भेद है
चीथड़े पहने हुए
सब घूमते
शेखियाँ सबसे बढ़ाते
घूमते..
इक बड़ी दूकान के
आगे खड़ा
चीथड़े से देह को
ढकता हुआ
देखकर कर बाहर से
खुद को देखता
चिलमिला कर आंख को
वो देखता,
और कहता है,
न जानें भेद क्यों
हर्ष उनको सिर्फ हमको
खेद क्यों..

