छोड़ कर आज, जो जाने लगे हो
मन कहीं और , बहलाने लगे हो|
मन में कोई चोर, तो हर्गिस नहीं है
फिर भी हर बात पे,घबराने लगे हो|
अब तेरा नाम तक लेते नहीं है
फिर भी ख्वाबों में तुम आने लगे हो|
जब से तेरी बाँह पर सर रखा है
हर कही तुम नज़र आने लगे हो|
आज-कल बस यही इक चर्चा है
तुम भी मिलने मुझे आने लगे हो|
मेरी आँखों से रोज़ लड़ कर के
जीतकर भी तो शर्माने लगे हो|
~आयुष कुमार कृष्ण ✍️
