ये सोच क्या है?
प्यार भरी बातें
ग़म कि सौगाते
टूट कर बिखरना
फिर सम्भल कर निखरना
ये सोच क्या है?
कभी इश्क कि तमन्ना
कभी मर-मिटने का जुनून
उम्रे - तबीई कि ख्वाईश
फिर मग्रे - नागहानी का ख्याल
तकलिफे - पर्दादारी - ए - जख़्में- जिगर
अशआर से मानी कि तुलना
संसार भर का समस्त गुरूर
उनके आगे ज़ानू पर धरा मिलना
कही पड़ा मिला था जवाब का पिटारा
फिर जवाब में सवाल को ढूंढना
या इलाही ये माज़रा क्या है
कोई समझाओ आखिर सवाल क्या है?
