उगता सूरज, तेरे ललाट की बिंदिया सा बन जाता है
क्षितिज पे फेली लाली, माँ तेरी चुनरी याद दिलाता है।
वहीँ संग एक चाँद भी हे, जिसमे में खुद को पाता हूँ।
दूर कहा में तुझसे माँ, खुद को ये याद दिलाता हूँ।

उठती - गिरती सागर लहरे, मुस्कान तेरी दे जाती हे
शर्द पवन के झोंके, तेरी थपकी याद दिलाते हे
वही शिप में मोती सा, में गोद मे तेरी पाता हूँ
दूर कहा में तुझसे माँ, खुद को ये याद दिलाता हूँ 

लहलहाती फसले, तेरा आँचल महसूस कराती हे 
सर-सर बहती हवा, तेरी पायल का गीत सुनाती हे 
वही बैठ बन चिड़िया, तेरे हाथो से दाना खाता हूँ 
दूर कहा में तुझसे माँ, खुद को ये याद दिलाता हूँ 

बहती नदिया देख लगे, जैसे तू दौड़ के आती हे
समतल पर मुझको देख पड़ा, तू ठेर वही पर जाती हे
बनकर मीन तेरे अंदर, में अपनी प्यास बुझाता हूँ
दूर कहा में तुझसे माँ, खुद को ये याद दिलाता हू

                                        आवाज़-ए-तृष्णा