गौर से देख इस जहां में क्या रक्खा है
मीलों तलक खाली सा हुआ रक्खा है,
ज़िन्दगी इस जहां में हो रखी घोंसले सी
हसीं है मगर तिनके सा उलझा हुआ रक्खा है,
हजारों उलझने ऐसी ही अनसुलझी हैं जहां में
हर शख्स मगर खुद की जरूरत में लगा रक्खा है,
उम्मीद एक भी नहीं है मेहनत के बगैर
हर आस मगर सबने गैरों से लगा रक्खा है,
कुछ कर नहीं सकते हैं वो देते हैं नसीहत
जैसे किताब से हमने दूरी को बना रखा है,
कुछ आदतें मिटती नहीं सारी उम्र यहां,
मन पे हमारा आज तक अधिकार कहां रक्खा है,
