न जाने बंदिसे है क्यों इतनी?
पिंजरा भी कहता है तोड़ दो सलाखे
घायल होकर भी तुम उड़ान भर सको तो उड़ो।
आज निराशा में डूब रहा है सारा समंदर
तुम लहरों के संग किनारे तक चल सको तो चलो  ।
न जाने कितना शोर है  इस चुप्पी के पीछे ,
तुम सुन सको तो सुनो।
है कह रही यह हवा कि बागी हो जाओ
फिर से एक बार बगावत कर सको तो करो।
है तुम्हारे हक की लड़ाई यह , मरना पड़े तो मरो।
लगता है कि अंधेरा फेल गया है हर ओर
इस अंधेरे के बीच तुम मशाल की तरह जल सको तो जलो।
अवधू प्रिया ।