प्रेम की अमरता की घोषणा एक युद्ध की घोषणा से भी ज्यादा जरूरी है ।
भले ही शाश्वतता कितनी ही गहराई से किसी को छूती हो पर एक छुपा हुआ सच यह भी है कि.....
हर एक पहाड़ को एक दिन मैदान बन जाना ही होता है।
कोई कितना ही जटिल हो एक न एक दिन सुलझ जाना ही होता है।
हर फूल को एक दिन मुरझाना ही होता है
लेकिन मसला बस इतना– सा है कि जब तक पहाड़ कायम है तब तक कितनी विशालता के साथ गगन को छूता है ,
मसला बस इतना –सा है कि फूल जब तक कायम है तब तक कितनी दूर तक अपनी खुशबू फैला सकता है ।
अवधू प्रिया।