हमने सुनाया हाल-ए -दिल का फ़साना कोई...

मसरूफ़ रहा ग़ाफिल, ढूंढने में बहाना कोई...

 

इश्क़ की तबियत, जब फ़ितरत में ही नहीं,

ऐ ज़ालिम, छेड़ा क्यूँ, दिल का लगाना कोई... 


ये सब है उसकी तासीर-ए-मुहब्बत वरना,

न होती जुबां पे नज़्म, न होता तराना कोई... 


जो जोश-ओ-ख़ुमार, अदा-ओ-नज़र में उसकी,

मुमकिन नहीं क़ैद करे, हस्ती-ए-पैमाना कोई... 


इस जिगर से बेहतर और क्या होगा उसका,

है अगर दर-हक़ीक़त, दाइम ठिकाना कोई...