सब कुछ अच्छा लगता है
पास अगर तुम हो
जीता जाऊँ नीरस जीवन भी
आस अगर तुम हो
करूँ हर विघ्न को पार
साथ अगर तुम दो
सम्भलूं गिर कर हर बार
हाथ अगर तुम दो
चल सकूँ आँख मूँद कर
ऐसी डगर तुम हो
रहना चाहूँ तुम में मैं,
मेरे लिए एक घर तुम हो

सब कुछ अच्छा लगता है
पास अगर तुम हो
जीता जाऊँ नीरस जीवन भी
आस अगर तुम हो
करूँ हर विघ्न को पार
साथ अगर तुम दो
सम्भलूं गिर कर हर बार
हाथ अगर तुम दो
चल सकूँ आँख मूँद कर
ऐसी डगर तुम हो
रहना चाहूँ तुम में मैं,
मेरे लिए एक घर तुम हो