कोस दो कोस में ही 
हमसफ़र छूटे राहों में 
आसमान में रहने वाले 
हौसले गिर गए मेरी बाहों में 
गुलमोहर आशा के मुरझाए 
यादों के उपवन जला दिए 
चले थे लेकर जो पलकों पे 
वो सपने चिता पे सुला दिए 
क्या अब भी मौत की खबर बाकी है? 
ऐ जिंदगी तू ही बता, कितना यह सफर बाकी है