जीत के बाद भी
उत्कर्ष बचा था मुझमे
मैं हारा सौ बार, हर बार
संघर्ष बचा था मुझमे
अब फर्क़ नहीं दिखता दोनों में
यह माया टूटी लगती है
देखकर बुजदिल लोगों को
अपनी सरगर्मी झूठी लगती है
किसी सरगर्मी का न कोई असर बाकी है
ऐ जिंदगी तू ही बता, कितना यह सफर बाकी है

