बस तेरे साथ का इंतजार करता हूं

 न जाने क्यों तुझे इतना प्यार करता हूं


 नजरें ढूंढे तुझे एक झलक को तेरी 

तू है यहीं कहीं आहट पहचानु तेरी 


 आज भी जब उस गली से गुजरता हूं 

बस तेरे साथ का इंतजार करता हूं


 न जाने क्यों तुझे इतना प्यार करता हूं


अवनीत कुमार