जीवन एक श्रृंखला है ,
मगर साथ कई अनुक्रम लिए।
सफर शुरू एक अंजान, बैनाम जन्म से।
वो जन्म एक नाम लिए ,
कुछ देर में ही पहचान बन जाता ।
मुस्कान बिखेर हर एक चेहरे पे ,
उमंग उल्लास उमड़ से भर जाता ।
लेटे लेटे, रैंगते रेंगते ,
कही चोट तो कही दर्द मे कराहाते।
लगा बैठने और फिर
उठ खड़ा चलने लग जाता ।
नई श्रृंखला की खोज मे ,
कदम आगे बढ़ाने लग जाता ।
कही खुशियां मिली ,
तो कही रोना पड़ा।
कही किसी जिद्द ने खाना छुड़वाया ,
तो कही किसी के दुलार ने सब कुछ दिलाया ।
पुस्तक, शिक्षक, और मित्रो से विद्यालय में भेट कराया।
एक समय पश्च्यात इनसे सम्बंध कही छूट गए।
जब होने लगा सामना जीवन यापन से।
खूब दौड़ाया, खूब बैठाया ,
असल स्त्रोत से सम्मुख करवाया।
कहते जिसको धन , मान ,दौलत , सम्मान।
इन्हे अपना बनाने को खूब संघर्ष करवारा।
हासिल करते करते बालों का रंग बदल गया।
शरीर में थकान और मस्तिष्क में विराम लगने लगा।
क्या पाया और क्या खोया, कहा हसा और कहा रोया।
बस यही उम्र की कई यादें बन गया।
यही याद करते करते जीवन की श्रृंखला खत्म हो चली।
मौत, मृत्यु, या जीवन का एक आखिरी अनुक्रम।
जिसमे मिलकर इस जीवन का कोई बौध नहीं।
इस सफर की पूर्ति कर, जीवन का अंत हो आया।
मगर रुकेगा नहीं ये करवा यही पर।
फिर होगा जन्म एक नए सफर को,
नए श्रृंखला और नए अनुक्रम को।

