भोर भई अब आंख खुली , 

जीवन सफर को तैयार खड़ी।

देर कहीं हो जाए नहीं , 

मैं बन मुसाफिर हूं उठ खड़ा।

सफर को अब कोई विलंब नहीं।

लिबास ओढ़ एक राही का ,

 मैं कदम सफर को बढ़ा लिया ।


आरंभ में कहीं भय लगा , 

तो कहीं अपनापन महसूस हुआ ।

कोई जान नही पहचान नहीं ,

किसी परिस्थिति का ज्ञान नहीं।

अब हाथ थाम के भाग्य का,

मैं अकेला ही घुमने निकल पड़ा ।


कहीं पैदल चला कहीं बना सवारी , 

कभी साथ मिला कुछ दूर का ।

किसी मोड़ तक आकर वो मुड़ जाते,

फिर साथ बना में खुद ही का ।

पता नहीं सूरज की दिशा , 

और न पूनम का चांद दिखा ।

बस राही बन मैं चलता रहा , 

सफर जीवन का बढ़ता रहा ।


कभी थकान लगी आराम किया, 

कभी मौज में आकर मिलो चल दिया।

कहीं रंगीन भरी दुनिया से गुजरा, 

कहीं सूखे रंगों में शामिल हुआ ।

कहीं देख प्रेम का मोह बना, 

कहीं देख कलह का डर बना।

कभी चाह बनी हमराही की ,

 सफर छोड़ उस संग ठहर जाने की।


फिर भ्रम टूटा साथी का , 

पाया जो खुद को ठहराव में अकेला।

बस अब बन राही, मैं चलता रहा, 

सफर जीवन बढ़ता रहा।

घूम-घाम के, दौड़-भाग के ,

 आखिर पहुंचा आरंभ में ।

मिला नहीं सुकुन जो ,

 अनेक बागों- उद्यानों में

वो मिला चैन आज बैठकर, 

घर की चार दिवारो में।

मिला नहीं जो स्वाद , 

अनेक भोजन में , मिष्ठानों में।

वो बुझी प्यास घर के , 

मिट्टी घड़े के पानी से।


इस जीवन का सफर पूरा किया,

 बन मुसाफिर हर राह गया।

फिर होगी मुलाकात एक नये सफर से,

 बन राही एक नये डगर से।