मैं वो इंसा कुछ अलग था।

बेमिसाल बल बुद्धि से भरा,

शक्ल, अक्ल, रंग, रूप,सब कुछ ,

सब में बेहतरीन था।

जो देखता,वो जानता,

जो समझता,वो मानता।

मालूम था एक एक पग, एक एक आयाम का,

फिर धीरे धीरे वो खुद को ही भूल चला,

की मैं वो इंसा कुछ अलग था।


जीती जागती हस्तियों में,

मैं इंसा रूपांतर कुछ खास था।

करोड़ों जाति प्रजाति नभ,नील और धरा में जन्में,

फिर राज पाठ ये सब सय्यम में लाने,

चुना गया सिर्फ मैं इंसा ही उन सब में।

मगर धीरे धीरे करने लगा मैं अपनी मन मानी।

भूल चला मैं वो इंसा कुछ अलग था।


अब सब कुछ पाने लगा था मैं,

मगर खोता रहा वो खुद को ही कही।

मेरी शक्ल से जो मिलते नहीं थे,

उनका राजा बन चुका था मैं।

फिर मेरी ही बिरादरी जो मुझसे नहीं जुड़ी,

उनको भी गुलामी का पट्टा पहनाके नचवाने लगा था मैं।

धीरे धीरे करने लगा मैं अपनी मन मानी।

और भूल चला मैं वो इंसा कुछ अलग था।


वो मैं इंसा कुछ अलग था,

अब मुझमें इंसा कुछ अलग - अलग है।

खून लाल तेरा भी है, मगर रंग में मैं गोरा हूं।

निवाला जो तूने खाया अभी, वो कल रात को मैंने छोड़ा है।

ये जो तेरा रैन बसेरा है ,ये मेरे जानवरों के घूमने का रस्ता है।

अब बहुत कुछ फ़र्क है, तेरे मेरे इंसा होने का।

वो मैं इंसा कुछ अलग था,

अब मुझमें इंसा कुछ अलग - अलग है।



अब हर बार मैं नकारता, जब भी आईना निहारता।

नक़ाब पहने इस रूप को , बड़ी शिद्दत से सवारता।

खाल "मैं" इंसा की ढकती जाती,

वो नक़ाब पे नक़ाब जो तराशे जाते।

खुद बनके बहरूपिया, इंसा खोजने चला मैं,

असल कौन? फरेबी कौन ?

सबको ही बहरूपिया समझने लगा मैं।



मुझे बनाया इंसा ही था, फिर मैं इंसा बनना भूल गया।

वो पीढ़ी बढ़ती कैसे इंसा की,

मै नक़ाब हटाना ही भूल गया।

अंगिनत काम कुछ अब मैंने कर दिए ऐसे,

जो मुझे इंसा ही नहीं बनाते।

मुझे देख हैवान भी अब,

खुद को मुझसे बेहतर बतलाते।

मुझे इल्म भी नहीं,मुझे जन्मा क्या और मैं क्या बन गया।

मै इंसा वो कुछ अलग था, अब मैं इंसा कुछ अलग बन गया।