एक कोने में बैठकर, मैं ये दुनियां निहार रहा।
कौन सही हैं कौन गलत , कुछ मालूम ही नज़र नहीं आ रहा।
कोई दौड़ता, कोई बैठता,कोई रैंगता
तो कोई आंखें बंद किए रहता।
हर कोई एक नई भीड़ को पैदा कर,
फिर उसका ही हिस्सा बन जाता।
कौन सही हैं कौन गलत , कुछ मालूम ही नज़र नहीं आ रहा।
कोई जन्म ले रहा,तो कोई राख हो रहा।
कोई खुशी में आशु बहा रहा,
तो कोई पीड़ा में चीखें मार रहा।
हर कोई अपने भाव लिए,किसी भाव संग जुड़ रहा।
कौन सही हैं कौन गलत , कुछ मालूम ही नज़र नहीं आ रहा।
कोई परिवार संग हस खेल रहा,
तो कोई अकेले ही जीवन व्यतीत कर रहा।
कोई गली रास्ते में अपना बिस्तर सजा रहा।
तो कोई महलों में, अपने कमरे छाट रहा।
हर कोई अपने जीवन को जीने का रंग है डूंड रहा।
कौन सही हैं कौन गलत , कुछ मालूम ही नज़र नहीं आ रहा।
कोई बचपन में उपद्रव करता,
तो कोई यौवन की सीमा लांघता।
कोई ग्रहस्थ बन एक भोज ढोता,
तो कोई वृद्ध बन शांति खोजता।
हर कोई अपने भाग को,
सिर्फ सुखद भाग्य में रखना चाहता।
कौन सही हैं कौन गलत , कुछ मालूम ही नज़र नहीं आ रहा।
कोई मालिक बनके जुर्म कर रहा,
तो कोई गुलाम बन उसे सहता जा रहा।
कोई बुद्धि में तेजी लिए सब जीत रहा,
तो कोई पाखंड से सबमें शासन कर रहा।
हर कोई एक दूसरे में खुद की धाक जमा रहा।
कौन सही हैं कौन गलत , कुछ मालूम ही नज़र नहीं आ रहा।
कोई धर्म बोल के धर्म से ही लड़वा रहा,
तो कोई नास्तिक बन खुद का धर्म बना रहा।
कोई जात पात के नाम में सबको बाट रहा,
तो कोई रंग रूप का खेल दिखा कर सबको बहका रहा।
हर कोई अपने मत को ही, प्रबल सिद्ध करना चाह रहा।
कौन सही हैं कौन गलत , कुछ मालूम ही नज़र नहीं आ रहा।
रहते इस दुनियां में सबसे अकलमंद श्रेणी में
इन्हे हम इंसान कहते हैं।
इन होशियारो से मुकाबला करे तो
जानवर भी कम है, दानव भी कम है।
पिचास भी कम है और वो हैवान भी कम है।
इनके आगे तो अब इनके रचयिता भी हैरान हैं।
मनुष्य नाम तो इन्हे, दिया मैंने ही
असल में इनमें, अब वो " मनुष्य " कौन हैं?।

