तू एक कोशिश मुझे पाने की कर सही , 

हम तेरे सदा-सदा के लिए दास हो जाएंगे ।


तू एक दुआ मेरे नाम की कर तो सही ,

हम मौत का घर छोड़ तेरे पास आएंगे ।


तू एक क्षण का साथ तो निभा सही,

हम चिता में भी तेरे बगल में‌ ,

खुद का बिस्तर सजाएंगे ।


तू एक नजर प्रेम से देख तो सही ,

हम उस नजर का आईना बना ,

अपनी आंखों में बसा लेंगे।


तू एक शब्द कुछ मीठा बोल तो सही ,

हम उस आवाज को अपना ,

जीवन का सार बना देंगे।


तू एक बार मेरे होने का ढोंग तो कर ,

हम हर जन्म तेरा बनने को ही जन्मे जाएंगे ।


तू एक कदम कहीं बस चलने को बोल ,

हम तेरे साथ- साथ किसी भी

 मंज़र से गुजर जाएंगे ।

 

तू एक बार मेरा नाम पुकार तो सही ,

हम आखिरी सांस में भी 

तेरे पास दौड़-दौड़ कर आएंगे।


बस तू एक बार मुझे अपने गले से लगा ले ,

और हम उस पल‌ को रोक वहीं 

तेरी बाहों को अपना घर बना लेंगे ।