एक भीड़ का हिस्सा बन,

मैं बंजारा सा गुज़र रहा हूं।

हर किसी से एक चेहरा पूछता।

आवारा मैं, ना जाने क्या डूंड रहा हूं?

शायद खुद से ही, कही खो गया हूं,

मगर लोग कह रहे, मैं किसी से जुदा हो गया हूं।




अब चलते चलते ये सफ़र में,

मेरे हाथों में,एक खालीपन हैं।

मेरे कदमों के बराबर पे, 

हर बार एक निशान कम हैं।

मुड़ कर खोजने लगा उन राहों में, 

मैं भूल बैठा कि अब वो मेरा हमसफ़र नहीं हैं।




वो निशान ढूंढते ढूंढते वापस घर को लौट आया।

बाहर से बंद दरवाज़े को, ज़ोर से खट खटाता।

चाबी खुद के पास मगर, आवाज़ उसे लगाता।

लोग हंसते मुझे देखकर, ना जाने ये किसे हैं पुकारता।

मैं भूल बैठा कि अब वो मेरा हमसफ़र नहीं हैं।




घर के अंदर सुन सान, कमरे मानो कब्र हैं।

हर एक कोना गहरी खाई, बरामदा मानो शमशान है।

भूख प्यास कुछ बाकी नहीं, 

नींद थकान भी कुछ महसूस नहीं।

वो बिस्तर बिखरा देख, पूछ बैठा "चादर कहा है?"

मैं भूल बैठा कि अब वो मेरा हमसफ़र नहीं हैं।




न चूड़ियों की खनखन थी, न पायलों का शोर था।

न वो "चाय पिलो" की आवाज़ सुनाई पड़ी, 

"कब तक सोओगे, सुबह हो गई" न ये डाठ सुनाई दी।

एक सपना था या वो असल जिंदगी का हिस्सा।

शायद वो भ्रम नहीं , सब कुछ सच था।

बस मैं भूल बैठा कि अब वो मेरा हमसफ़र नहीं हैं।




हर तरफ मैं बिल्कुल अकेला, 

मेरे आस पास हर ओर अंधेरा।

हां जानता हूं कि वो जा चुकी हैं,

मगर दिल को ये हक़ीक़त मंज़ूर नहीं हैं ।

शायद कुछ देर को वो बाहर गई हो, 

हर बार यहीं बोल खुदको, ये दिलाशा देता हूं।




सुबह- शाम, दिन- रात, हफ़्ते, महीने और फिर हर साल।

एक झूठा इंतजार लिए हर रोज, मैं खुद से लड़ता हूं।

उसकी वापसी की आस में, हर रोज मैं घर को सजाता हूं।

और सच्चाई से भागकर, मैं दरवाज़े पर खड़ा हो जाता हूं।

हां जानता हूं.........हां जानता हूं,कि वो जा चुकी हैं,

मगर मैं भूल बैठा कि अब वो मेरा हमसफ़र नहीं हैं।