घना सा कोहरा है,रात औंधे पड़ी है,

वक्त का पहरा है, मौत आगे खडी़ है |

गले इसको लगा लें, सफर अपना बना लें,

मुकम्मल हो या ना हो, बस इतनी सी घड़ी है |

घना सा कोहरा हैं, रात औंधे पडी़ है,

दिखे जो बस्ती है, जिंदगी सस्ती है |

जिंदगी चार पल की, यूँ लम्हों से भरी है.

वक्त का पहरा है, मौत आगे खडी़ है,

अगर मैं टूट जाऊँ, सफर में छूट जाऊँ

राह रोके तू रहना, किसी से कुछ न कहना

बगावत/ अदावत दिल में ले के, जुनूँ से आगे चलना.

फिर आगे सब मिलेंगे, जिंदगी भर रहेंगे

मुकम्मल हो गये गर, तुम्हें अपना कहेंगे.

यही अपनी भी ख्वाहिश है, यही मैं चाहता हूँ

बंदिश कितनी भी हो, फिर भी मैं जीना चाहता हूँ.