जब इशारों में तुमने प्यार का इजहार किया,

क्या बताए तुमने क्या दिल का हाल किया।


सांसे जैसे थम सी गई,

बाहें मेरी फैल सी गई।

चांद का मन धरती पर उतरने को किया,

धड़कना बंद कुछ पल जैसे दिल ने किया।


फिर आंखों ने नींद को सोने ना दिया,

ख्वाबों में भी किसी का होने ना दिया।


— अविनाश