एक छोटा सा बिल सुविधाभोगियों को खलता है,

वंचितों का इतिहास ही नहीं,

मुख में उनके धधकता कोयला

आज भी जलता है।

ज़िंदगी आराम से जीने वालों,

पाँव उनका भी

सड़कों पर जलता है।

एक दिन की असुविधा

बर्दाश्त नहीं है,

उनकी दुर्दशा का

थोड़ा भी भान नहीं है।

ज़िंदगी को हर दिन जीने वालों—

क्या घर का अख़बार

पलटता नहीं है?

ज़िंदगी में झाँको उनकी—

कैसे वंचित

हर दिन मरता है,

पर मरता नहीं है।

— अविनाश

UGC BILL 2026